Sitapur News: अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच घायल
सीतापुर, अगस्त 8 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर ग्राम बेनीराजा दशरथपुर के सामने शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग व कार सवार एक महिला घायल हो गयी।लखीमपुर थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम भूलनपुर निवासी वारिस ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लखीमपुर से सवारियां लेकर आ रहे थे। ई-रिक्शा जैसे ही ग्राम बेनीराजा दशरथपुर के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा खाई में गिरकर पलट गया। ई-रिक्शा सवार तालगांव के शरीफपुर कसमुंडा निवासी मनोज व उनकी पत्नी पूनम, खीरी के मुबारकपुर निवासी हीरामनी और कार सवार महिला मंजू अग्रवाल घायल हो गयी। वही कार चालक हिमांशु अग्रवाल बाल-बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.