Sitapur News: अक्षय नवमी पर मिर्जापुर में पूजन-अर्चन के बाद हुआ भंडारा
सीतापुर, नवम्बर 18 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। अक्षय नवमी (आंवला नवमी) के पावन अवसर पर नगर के निकटवर्ती ग्राम मिर्जापुर में पूजन-अर्चन एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। इसे अक्षय पुण्य और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला पर्व माना जाता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रधान उमेश अवस्थी, भन्नू, जित्तू सिंह, महेश अवस्थी, धन्नू, मनीष कुमार, विजय अवस्थी, राजेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, कन्हैया लाल, ऋषभ अवस्थी, संतोष कठेरिया, इंतिखाब आलम चांद, आनंद अवस्थी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अक्षय नवमी यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.