Sitapur News: अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी में झलकी विद्यार्थियों की प्रतिभा
सीतापुर, अक्टूबर 15 -- Sitapur News: सीतापुर। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में गुरुवार को अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के रूबी, टोपाज़, सफायर और एमरल्ड सदनों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्रों के इतिहास, भूगोल और राजनीति शास्त्र के ज्ञान के साथ उनकी तार्किक क्षमता को परखा गया। परिणामों में प्री-जूनियर में सफायर, सब-जूनियर में एमरल्ड, जूनियर में रूबी और सीनियर वर्ग में एमरल्ड हाउस प्रथम स्थान पर रहे। अंत में चेयरमैन ओम प्रकाश सिंघानिया ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.