सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सुरसंड। सुरसंड में एसएच-87 के किनारे स्थित केसी कंप्यूटर एंड कैरियर काउंसलिंग सेंटर में शनिवार की रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान से कंप्यूटर के उपकरण, शैक्षणिक प्रमाणपत्र व नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिए। चोरों ने कई कंप्यूटरों में तोड़फोड़ की और कागजात भी नष्ट कर दिए। इसके अलावा दुकान में जान से मारने की धमकी भरा पत्र छोड़ने का मामला भी सामने आया है। घटना को लेकर दुकान संचालक सह बघाड़ी गांव के वार्ड 13 निवासी रजनीश ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, चोर बगल के मकान की छत के सहारे कोचिंग सेंटर की सीढ़ी वाली छत पर पहुंचे। मुख्य गेट नहीं खुलने पर दीवार की ईंट हटाकर अंदर घुसे। इसके बाद दुकान में रखे दो मॉनिटर, नौ सीपीयू, चार की-बोर्ड, 12 माउस, दो बल...