Sitamarhi News: 84 कारतूस बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। घर में 84 जिंदा कारतूस छिपाकर रखे जाने की सूचना पर बेलसंड पुलिस ने मखनाहा गांव में छापेमारी कर बड़ी बरामदगी की है। पुलिस ने मखनाहा निवासी अमित आनंद उर्फ सोनू सिंह के घर से 84 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की। बरामद सामान के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। मामले में सोनू सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसकी पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बेलसंड थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी कमलेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद पुलिस अब इसके स्रोत और इसके पीछे जुड़े लोगों की पड़ताल में जुटी है। रविवार को बेलसंड थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शनिवार को गुप्त सूचना मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.