सीतामढ़ी, जुलाई 28 -- Sitamarhi News: 830 वर्ष प्राचीन श्री राम-जानकी मठ के जीर्णोद्धार का शिलान्यास आज सीतामढ़ी। जिले के बखरी स्थित लगभग 830 वर्ष प्राचीन श्री राम-जानकी मठ के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रामायण रिसर्च काउंसिल के संरक्षक तथा कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी कुमार चौबे के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम की विशेषताएँ कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के बीच जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महंतों तथा स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद भी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपने व...