Sitamarhi News: 774 बोतल शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सुप्पी। सुप्पी थाना क्षेत्र के घरवारा देवी स्थान चौक के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान एक ऑल्टो कार की डिक्की से 774 बोतल नेपाली सौंपी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान पकड़ी गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि शराब तीन प्लास्टिक के बोरों में रखकर ले जाई जा रही थी। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी भेज दिया गया। पुलिस ने शराब समेत ऑल्टो कार को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.