Sitamarhi News: 587 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 14 -- Sitamarhi News: फुलपरास। फुलपरास थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 587 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो स्कॉर्पियो, एक अपाचे बाइक और एक ट्रक भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोहिया चौक से संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में शराब उतारी जा रही है और उसे अलग-अलग जगहों पर भेजा जाना है। उसने बताया कि शराब कारोबारी सुजीत यादव के कहने पर उसे पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यहां रखा गया था। पुलिस ने उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.