Sitamarhi News: 4448 लीटर विदेशी शराब संग आठ धंधेबाज गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: नानपुर। शराब के अवैध धंधे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से 4447.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान आठ धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। शराब का यह भंडारण पंडौल गांव के वार्ड एक स्थित छड़-सीमेंट दुकान विनोद ट्रेडर्स के गोदाम में किया गया था। गुरुवार को थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पुपरी डीएसपी सुनीता कुमारी ने कार्रवाई की जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि मद्य निषेध विभाग, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार के विशेष अभियान दल ने नानपुर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। सूचना के सत्यापन के बाद पंडौल स्थित गोदाम में छापेमारी की गई। तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.