Sitamarhi News: 40 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा
सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: शिवहर। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड स्थित बसंतपट्टी पंचायत में एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में क्षेत्र के लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। यात्रा का मुख्य आकर्षण जीविका दीदियों द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया 40 मीटर लंबा तिरंगा रहा। नोडल अधिकारी सह जीविका के डीपीएम अभिनव प्रिय के कुशल नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में जीविका दीदियों, स्कूली बच्चों, जीविका कर्मियों और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा बसंतपट्टी क्षेत्र "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "हाथ में तिरंगा, दिल में हिंदुस्तान" जैसे देशभक्ति के नारों से गूंजायमान हो उठा。 यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.