Sitamarhi News: 325 पीस नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: सुरसंड। थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 325 पीस नेपाली शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी व एक बाइक भी जब्त की गई है। दोनों मामलों में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। पहली कार्रवाई मंसरी टोला के पास हुई, जहां पुलिस ने स्कूटी सवार विशाल कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी में स्कूटी से 5.58 लीटर नेपाली शराब मिली। पुलिस ने स्कूटी भी जब्त कर लिया। दूसरी कार्रवाई में एक बाइक सवार दो लोगों को पकड़कर उनके पास से नेपालीशराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राम विनेष राय और नवल किशोर यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.