Sitamarhi News: 29.2 किलो गांजा व हथियार संग 4 धराए
सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। मेजरगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 29.2 किलो गांजा, हथियार व अन्य सामान के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 14.60 लाख रुपये बतायी गयी है। पुलिस ने यह कार्रवाई दो सितंबर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की। पहली कार्रवाई में पुलिस ने मरपा सिरपाल गांव स्थित एक घर में छापेमारी की। यहां से भारी मात्रा में गांजा व अन्य सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मनीष कुमार सिंह, अनीश सिंह और नेहा देवी के रूप में हुई है। तीनों मरपा सिरपाल गांव के रहने वाले हैं। वहीं, दूसरी कार्रवाई में बहेरा गांव स्थित सैनिक रोड बांध के समीप से रूपेश पटेल को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.