सीतामढ़ी, अक्टूबर 13 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने जा रहा है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार की सहभागिता के लिए कलाकारों के चयन के उद्देश्य से 26 व 27 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कमला बालिका उच्च विद्यालय, डुमरा में होगा। इसमें लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस बावत डीएम तनय सुल्तानिया ने आदेश जारी कर कहा है कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जिला कला एवं संस्कृति...