सीतामढ़ी, सितम्बर 14 -- Sitamarhi News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के मैनाराही गांव में शनिवार को एक घर के पीछे जलकुम्भी लगी पानी से चार बोरी में रखा 213 बोतल नेपाली देसी मामाश्री शराब पुलिस ने बरामद किया। हालांकि शराब धंधेबाज पति-पत्नी फरार हो गया। यह कार्रवाई पीएसआई हृतिक कुमार तथा एएसआई विकाश कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। जब्त शराब की कुल मात्रा 63.9 लीटर हुई। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में मैनाराही गांव के एक दंपती(पति-पत्नी) के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...