सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- Sitamarhi News: परिहार। पुलिस ने सहसराम गांव के पास छापेमारी कर 211 बोतल नेपाली शराब संग पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इनकी बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी राहुल यादव एवं उसकी पत्नी शोभा देवी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस सिसौटिया गांव के पास गस्ती में थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक बाइक सवार महिला के साथ शराब लेकर नेपाल से आ रहा है। सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस सहसराम गांव के समीप पहुंची। इसी बीच सामने से राहुल एवं शोभा बाइक से आते दिखे। पुलिस पर नजर पड़ते ही दोनों ने भागने की कोशिश की। लेकिन जवानों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 211 बोतल शराब बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोन...