Sitamarhi News: 201 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के रुन्नी टॉल प्लाजा के समीप शुक्रवार देर रात पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 201 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब लदी स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है। पुनि सह थानाध्यक्ष ललित कुमार के निर्देश पर सअनि पंचमणी कुमार और सअनि राहुल कुमार द्वारा सूचना के आधार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर को रोककर तलाशी ली गई। जांच में कार की डिक्की से रॉयल स्टेज कंपनी की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, 180 एमएल की 96 बोतल, 375 एमएल की 426 बोतल और 750 एमएल की 32 बोतल सहित कुल 201 लीटर शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान वाहन छोड़कर भागने की कोशिश कर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.