सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई सख्त निर्देश गुरुवार को जिला स्तर पर आयोजित स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने दी। उन्होंने स्वास्थ्य मरीजों को मिल रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। यह भी पढ़ें- चार माह की कार्ययोजना बनाकर स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश स्वास्थ्य संस्थानों में सुधार डीएम ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार का लक्ष्य 02 अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रंग-रोगन, लघु मरम्मत, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा कर रिपोर्ट उप...