सीतामढ़ी, अगस्त 18 -- Sitamarhi News: सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर दो बाईक पर लादकर लायी जा रही 180 बोतल शराब को जब्त करते हुये स्थानीय पुलिस ने रविवार की शाम नगर पंचायत सुरसंड स्थित बूढ़ा पोखर के एनएच 227 पर तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार गिरफ्तार तस्करों की पहचान थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी नागेंद्र राय के पुत्र रोहित कुमार व भिट्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा वार्ड संख्या चार निवासी रामरतन राय के पुत्र रितेश कुमार व मिश्री मंडल के पुत्र बिगू कुमार के रूप में हुयी है। पुलिस ने शराब व दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। तीनो तस्कर के विरुद्ध एफआईआर करते हुये उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...