सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। गाढ़ा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई महेंद्र उरांव समेत पुलिस टीम ने गाढ़ा चौक स्थित खोपी मोड़ के समीप छापेमारी कर 12.5 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से गांजा ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक तीनपहिया वाहन भी जब्त की गई। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 6.25 लाख रुपये बताई गई है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मलमला गांव निवासी सुभाष यादव और राजेश कुमार तथा गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक निवासी रोहण कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसआई महेंद्र उरांव समेत पुलिस टीम ने छापेमारी कर गांजा बरामद किया और तीनों आरोपितों को गिरफ्ता...