Sitamarhi News: 12 पूजा समितियों ने निकाली कलशयात्रा
सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर बाजपट्टी प्रखंड में कलश शोभायात्राओं की धूम रही। बनगांव गोट स्थित बोधायन मंदिर, बनगांव बाजार के बैंक चौक, मधुबन बाजार, मधुरापुर, बाचोपट्टी नरहा, रसलपुर बाजार, माधोपुर और पिपराढ़ी समेत कुल 12 पूजा समितियों की ओर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बनगांव स्थित बोधायन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में 1151 कन्याएं शामिल हुईं। शोभायात्रा मुशहरी टोला, रेलवे स्टेशन, ब्रह्मस्थान और महारानी स्थान होते हुए पूरे गांव में भ्रमण कर वापस लौटी। वहीं, बनगांव बाजार और मधुबन बाजार स्थित पूजा स्थलों से निकली कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मंगलाधाम मंदिर पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: गोदरमाना में कलश यात्रा के साथ म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.