Sitamarhi News: 11 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 218 बच्चों को लगा टीका
सीतामढ़ी, अक्टूबर 15 -- Sitamarhi News: सुप्पी। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के चिह्नित 11 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिनियुक्त एएनएम ने शून्य से पांच वर्ष तक के 218 बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए। पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को निर्धारित टीके दिए गए। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त लैब टेक्नीशियन ने 13 लोगों की कोविड जांच की। जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.