सीतामढ़ी, जुलाई 17 -- Sitamarhi News: पुपरी। एएलटीएफ के एएसआई लालबाबू सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कुसैल गांव में छापेमारी कर 109 बोतल नेपाली शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रामयश राय की पत्नी फूलों देवी के रूप में की गई हैं। इस सम्बंध में पुपरी थाने में एफआईआर कराई गई है। जिसमें महिला तस्कर फूलों देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। एएसआई लालबाबू सिंह ने बताया है कि वह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। उसी समय सूचना मिली कि कुसैल गांव में रामयश राय की पत्नी फूलों देवी फुस के घर मे शराब खरीद बिक्री कर रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: शराब बेचने वाली महिला गिरफ्तार सूचना सत्यापन के लिए छापेमारी की गई। इसी बीच झोपड़ी से एक महिला निकलकर भागने लगी। जिसे खदेड़कर पीकर लिया गया। झोपड़ी का तलाशी लेने पर दो जुट की ब...