सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला पुलिस ने रंगदारी के एक मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के नरंगा गांव निवासी तसमील अंसारी के पुत्र मोहम्मद अनीश अंसारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि वर्ष 2025 में हुसौना लीची बगान निवासी मोहम्मद खुर्शीद से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- दो मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अनीश अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में भी आरोपित रह चुका...