Sitamarhi News: ▪स्वामी बोधायन मंदिर बनगांव गोट में श्रद्धालुओं लगा तांता
सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। प्रखंड क्षेत्र के बनगांव गोट स्थित स्वामी बोधायन मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय झूला महोत्सव का समापन शुक्रवार देर शाम श्रद्धा और उल्लास के माहौल में हो गया। समापन अवसर पर झूलनोत्सव, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सीतामढ़ी से आए कलाकारों ने झूला महोत्सव से जुड़े एक से बढ़कर एक भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए। उनकी मनमोहक प्रस्तुति से महिला, पुरुष एवं बच्चे देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।महोत्सव के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में साधु-संतों सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी में भक्ति संगीत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.