सीतामढ़ी, सितम्बर 23 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। क्षेत्र के रिंग बांध स्थित वार्ड संख्या 14 की पार्षद के आवास से बेखौफ बदमाशों ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाश बड़ी आसानी से बाइक लेकर रिंग बांध मेन रोड की तरफ फरार होता दिखाई दे रहा है। ​घटना का खुलासा बुधवार की सुबह हुआ, जब वार्ड पार्षद के परिजन उठे तो दरवाजे से बाइक गायब मिली। वार्ड पार्षद पति मुकेश ठाकुर ने घटना की तत्काल जानकारी नगर थाना पुलिस को दी और अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित आवेदन सौंपा। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बाइक चोरी के बाद ग्रामीणों का हंगामा मामले की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया...