सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- Sitamarhi News: सुरसंड। करड़वाना कोरियाही गांव स्थित उत्क्रमित हाईस्कूल के एचएम से पिस्टल के बल पर 50 हजार रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान स्व. महाभारत सिंह उर्फ श्यामदेव सिंह के पुत्र श्रीराम कुमार के रूप में हुयी है। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता और अपर थानाध्यक्ष सह कांड के अनुसंधानक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना 15 अगस्त की है। झंडोत्तोलन के बाद उक्त विद्यालय के एचएम प्रभुनाथ सुदामा अपने कार्यालय कक्ष में बैठे थे। इसी दौरान आरोपित स्कूल पहुंचा और पिस्टल का भय दिखाकर उनसे 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। आरोप है कि इस दौरान प्रधानाध्यापक के साथ गाली-गलौज भी की गयी। घ...