सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के आश्रितों और घायल पीड़ितों को आर्थिक सहारा देने के लिए हिट एंड रन मुआवजा योजना के तहत जिले में 163 मामलों में भुगतान किया जा चुका है। योजना के तहत कुल 226 दावे प्राप्त हुए हैं। शेष मामलों में विभागीय प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान नहीं होने पर निर्धारित नियमों के अनुसार पीड़ित या उनके पात्र आश्रित मुआवजे के लिए दावा कर सकते हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि एक अप्रैल 2022 से इस योजना के तहत पात्र दावेदारों को मुआवजा दिया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के पात्र आश्रितों को दो लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य दुर्घटना के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत उपलब्ध कराना है। यह भी ...