Sitamarhi News: हादसे में फैक्ट्री के कारीगर की मौत
सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: उमाशंकर सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के भासर स्थित दही-चूड़ा मोड़ के समीप स्टेट हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहसौल वार्ड संख्या-26 निवासी अब्दुल गफ्फार के पुत्र जावेद उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।वह एक बिस्कुट फैक्ट्री में कारीगर था और उसी की कमाई से परिवार का भरण-पोषण होता था। जानकारी के अनुसार जावेद मेहसौल से पुपरी जाने के लिए ऑटो से निकला था। दही-चूड़ा मोड़ के समीप सड़क धंसने के बाद मरम्मत के लिए डाले गए मिट्टी के ऊंचे ढेर पर ऑटो का एक चक्का चढ़ गया। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.