Sitamarhi News: हादसे में जख्मी राहगीर की इलाज के दौरान मौत
सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी-सुरसंड स्टेट हाईवे पर बुधनद चौक के समीप शुक्रवार देर रात ऑटो की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी राहगीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुसैल गांव के वार्ड 14 निवासी स्व. राम सेवक महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण महतो शुक्रवार देर रात पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ऑटो ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: वाहन ने बाइक सवार को कुचला, ठेकेदार की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.