Sitamarhi News: हर थाने से 5अपराधियों पर भेजें इनाम का प्रस्ताव
सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। अपराधियों की कुंडली खंगालने से लेकर लंबित मामलों की फाइलें तेजी से निपटाने तक, सीतामढ़ी पुलिस अब एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई तेज करेगी। हर थाना क्षेत्र के कम से कम पांच वांछित अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ इनाम घोषित करने का प्रस्ताव तैयार होगा। वहीं सक्रिय और जेल से छूटे अपराधियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। एसपी अमित रंजन की अध्यक्षता में रविवार को परिचर्चा भवन में हुई मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, अनुसंधान और जनसेवा को लेकर अधिकारियों को यह स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। एसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति अपनाने और तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.