सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: शिवहर। थाना क्षेत्र के हरनाही गांव में चोरों ने विनोद शर्मा उर्फ हरिजी के सूने घर को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 15 हजार रुपये नकदी चुरा लिया। ग्रामीणों के अनुसार घटना की जानकारी शुक्रवार दोपहर तब हुई जब गृहस्वामी घर पहुंचे। गुरुवार देर रात चोर मुख्य ग्रिल का ताला बंद रहने पर छत के रास्ते घर में घुसे और तीन गोदरेज अलमारी व ट्रंक के ताले काटकर चोरी की। वारदात के वक्त घर खाली था, क्योंकि गृह स्वामी शिवहर आवास पर थे और हर पर रहने वाला उनका पुत्र हिमांशु कुमार परिवार संग पटना गए थे। दोपहर में जब हरिजी ने घर खोला तो कमरे और अलमारियां खुली थीं व सामान बिखरा था। चोरी घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।...