सीतामढ़ी, जुलाई 8 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के भासेपुर हाई स्कूल के समीप मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक संबंधों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार युवकों की पहचान भासेपुर निवासी मो. अलाउद्दीन के 19 वर्षीय पुत्र मो. मेराज तथा मो. मुमताज के पुत्र फूल मोहम्मद के रूप में हुई है। बताया गया है कि मो. मेराज रतवारा पंचायत की मुखिया साबरीन खातून का देवर है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दिवा गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भासेपुर हाई स्कूल के मुख्य गेट के पास दो युवक हथियार के साथ ...