सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- Sitamarhi News: सुरसंड। ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को कौशल आधारित रोजगार से जोड़ने की दिशा में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के अंतर्गत आईवीडी सीतामढ़ी ने नई पहल की है। इसके तहत मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र की 15 छात्राओं के दल को मध्यप्रदेश के अनूपपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में हथकरघा (हैंडलूम) का विशेष प्रशिक्षण लेने के लिए रवाना किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य संस्था के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को हथकरघा संचालन, धागे की तैयारी, वस्त्र निर्माण, विभिन्न डिजाइन तैयार करने तथा उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने सहित हस्तकरघा उद्योग की व्यवहारिक व तकनीकी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवतियों को रोजगारपरक कौशल से लैस कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

रोजगार के अवसर संस्था के अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्ष...