Sitamarhi News: हत्या के विरोध में सड़क जाम, प्रदर्शन
सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- Sitamarhi News: नानपुर। रायपुर निवासी पृथ्वी चौधरी के पुत्र विकास कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के दूसरे दिन ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। विकास की हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने रायपुर बाजार पर गुरुवार को सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा। सड़क जाम के कारण रायपुर-कूड़हर, रायपुर-पुपरी और रायपुर-बनौल मार्ग में लगभग ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना पर पुपरी सर्किल इंस्पेक्टर अविनाश चंद्रा और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीण अविलंब बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इसके बाद सर्किल इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को पांच दिनों में हत्या में शामिल अपराधियों की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.