Sitamarhi News: हत्या के प्रयास के मामले का आरोपी गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। मेहसौल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मेहसौल थाना कांड संख्या 216/26 में नामजद आरोपी इमरान खान की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था व उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।साथ ही कांड से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच जारी है। जिले में गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.