सीतामढ़ी, अगस्त 6 -- Sitamarhi News: मनीष झा सीतामढ़ी। नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल का असर अब पूरे शहर में साफ दिखाई देने लगा है। मुख्य बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में कचरे का अंबार लग गया है। लगातार दो दिनों से सफाई कार्य बंद रहने और बारिश के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर और जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। संक्रामक बीमारियों की आशंका को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: कचरे के बोझ तले दबा शहर, सफाई व्यवस्था पटरी से उतरीसफाई कर्मियों का प्रदर्शन नगर निकाय सफाई कर्मी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय और पुराने नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रखा। दोपहर ...