Sitamarhi News: सड़क पर जलजमाव व कीचड़ से राह राहगीरों के लिए बढ़ा रही समस्या
सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- Sitamarhi News: पुपरी। नगर परिषद जनकपुररोड पुपरी के सिंगियाही रोड सड़क पर जलजमाव व कीचड़ की समस्या से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही स्थानीय लोगों का जीवन नारकीय बन चुका है। केशोपुर पूरा पुल को जोड़ने वाली सिंगियाही रोड सड़क से दर्जनों गांव के लोगों का सीधा व सरल मार्ग है। जिस वजह से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन इस सड़क के माध्यम से होता है। सड़क के बगल से जलनिकासी नाला नही होने के कारण हल्की बारिश होने पर जलजमाव व कीचड़ की स्थिति उतपन्न हो जाता है। संयोग ही है कि सिंगियाही रोड में हर घर में राजनीति करने वाले स्थानीय नेता है। किंतु सड़कों की दुर्दशा को लेकर आवाज उठाने वाला कोई नही है। सिर्फ व्हाट्सएप व फेसबुक पर सड़क की बदहाल स्थिति की कवायद की जाती है।
स्थानीय नेताओं की चुप्पी पोखरभिरा के श्याम पासवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.