सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी ओभरब्रिज के नीचे सड़क पर रैन बसेरा के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्ति पुपरी गांव के मो मोहिद राइन के पुत्र मो अशरफ राइन 40 बर्ष को लोगों के द्वारा इलाज के लिए एम्बुलेंस से पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है।

घायल का इलाज चिकित्सक के द्वारा उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। किन्तु जख्मी को बेहतर इलाज के लिए ले जाने से पूर्व उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ओभरब्रिज के नीचे सड़क पर सोमवार को देर शाम जख्मी हालत में एक व्यक्ति को लोगों ने देखा। वार्ड पार्षद पप्पू शिवहरे के द्वारा एम्बुलेंस के लिए पीएचसी को सूचित किया।

पहचान प्रक्रिया पीएचसी में भर्ती के दौरान जख्मी व्यक्ति अनजान बना हुआ था। बाद में जख्मी के पा...