सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। औद्योगिक परिसर क्षेत्र में सोमवार को हड्डी, जोड़ और मांसपेशियों की समस्याओं से राहत व बचाव के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को नि:शुल्क पंजीयन के साथ एक्यूप्रेशर आधारित थेरेपी व परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर में विशेषज्ञों ने स्पाइन, लिगामेंट, टेंडन, डायबिटीज, आर्थराइटिस और फैटी लिवर जैसी जीवनशैली जनित समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। मौके पर डीएसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए जागरुकता जरुरी है। डॉ. सुनील कुमार सुमन ने कहा कि बढ़ती उम्र की शारीरिक परेशानियों को नजरअंदाज न करें और उपचार संबंधी कोई भी निर्णय योग्य विशेषज्ञ की सलाह पर ही लें। यह भी पढ़ें- Deogarh News: घोरमारा : आयु...