Sitamarhi News: स्वप्नदृष्टा थे लोकनायक जय प्रकाश
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर के गांधी मैदान स्थित लोहिया आश्रम में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता व भाई रघुनाथ के संचालन में मनायी गई। जिसमें जेपी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ ब्रजेश कुमार शर्मा ने जयप्रकाश नारायण को दूसरी आजादी की लड़ाई का सेनानायक बताते हुए नागरिक अधिकारों और व्यक्ति स्वातंत्र्य का महान पक्षधर बताया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश स्वप्नदृष्टा थे और समाज की बेहतरी के सपनों को साकार करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। डॉ रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर बाद के दौर में भी विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं के हल को लेकर जयप्रकाश नारायण से ज्यादा प्रयत्न किसी सरकारी व्यक्ति ने भी नहीं किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.