सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: पुपरी। नगर परिषद जनकपुर रोड पुपरी के पुराने अनुमंडल चौक से जुड़े स्टेशन पहुंच पथ पर जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा रहने से बस और ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्टेशन पहुंच पथ के ओवरब्रिज के नीचे बस पड़ाव है, जहां से मुजफ्फरपुर और दरभंगा की ओर जाने वाली बसें रात में गुजरती और रुकती हैं। ऐसे में इस मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय स्तर पर जलनिकासी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। लोहिया भवन रोड मोहल्ले के पानी की निकासी के लिए रेलवे लाइन पर बनी पतली नाली ही एकमात्र रास्ता है। सड़क का स्तर नीचे होने के कारण बारिश का पानी पूरी तरह नाली से नहीं निकल पाता। इससे सड़क पर लंबे समय तक जलजमाव बन...