Sitamarhi News: स्टेशन पर कुत्तों के झुंड से यात्री परेशान
सीतामढ़ी, नवम्बर 3 -- Sitamarhi News: पुपरी। जनकपुररोड रेलवे स्टेशन पर समस्याओं का अंबार है। इनदिनों प्लेटफार्म पर यात्रियों को एक नई समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्लेटफार्म पर दर्जनों कुत्तों का झुंड यात्रियों को डराते हुए विचरण कर रहा है। इससे यात्री भयभीत होकर प्लेटफार्म पर आते-जाते हैं। प्लेटफार्म चारों तरफ से खुला हुआ होने से कुतों का आना जाना बेरोकटोक होता है। कुतों की आवाजाही पर रोक लगाना रेलवे के लिए एक नई समस्या बनकर उभरा है। स्टेशन अधीक्षक राणा प्रताप सिंह ने पूछने पर बताया कि प्लेटफार्म खुला रहने के वजह से कुतों का झुंड चला आता है। नजर आने पर स्टेशन पर कार्यरत कोई भी कर्मी कुत्ता को भगा देते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.