Sitamarhi News: स्कूल वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर जख्मी
सीतामढ़ी, अगस्त 5 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। प्रखंड मुख्यालय के बनगांव बाजार स्थित टावर चौक से सटे पश्चिम बुधवार की सुबह करीब दस बजे निजी स्कूल के वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।उसकी पहचान डुमरा प्रखंड के मिश्रौलिया गांव निवासी परमेश्वर महतो के पुत्र रामजी कुशवाहा के रूप में की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की चपेट में आने से रामजी कुशवाहा के शरीर के बाएं भाग में गंभीर चोट लगी। उपस्थित लोगों ने फिलहाल इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।वही सूचना पाकर पहुची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले गई।घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को आवेदन सौपा है।बताया गया है कि घायल किसी ठेकेदार के पास मजदूरी करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.