सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में सात जुलाई को जल-जीवन-हरियाली दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन के साथ जल संरक्षण, रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग (छत वर्षा जल संचयन) एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी, परिचर्चा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों को भी जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। डीईओ ने सभी विद्यालयों को संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने तथा आयोजन की फोटो एवं वीडियो बिहार शिक्षा परियोजना, सीतामढ़ी के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करने को कहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्राण वायु के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी डीईओ राघवेन...