सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। चेहल्लुम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को सीतामढ़ी टाउन थाना परिसर में अनुमंडल शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) आनंद कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आशीष आनंद ने संयुक्त रूप से की। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूसों, सुरक्षा व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने समिति के सदस्यों से अपील की कि चेहल्लुम के अवसर पर जुलूस निर्धारित मार्ग एवं तय समय के अनुसार ही निकाला जाए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: शांति और सौहार्द के साथ मनाएं चेहल्लुम का त्यौह...