Sitamarhi News: सोनबरसा में प्रतिबंधित कफ सिरप की 115 बोतलों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी, नवम्बर 3 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनबरसा थाना पुलिस ने दो तस्करों को प्रतिबंधित कफ सिरप की 115 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव, वार्ड संख्या-1 निवासी रामनाथ कुमार के 19 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार और धनीलाल महतो के 27 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ के आधार पर इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुअनि संजय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.