Sitamarhi News: सोनबरसा: किराना दुकान के गोदाम में लगी आग, लाखों के सामान जले
सीतामढ़ी, अगस्त 4 -- Sitamarhi News: सोनबरसा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सोनबरसा बाजार स्थित वार्ड संख्या-2 में रविवार की मध्यरात्रि एक जनरल स्टोर्स के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया गांव निवासी महादेव साह के पुत्र जितेंद्र साह सोनबरसा बाजार से मंगलवा जाने वाली सड़क पर स्थित रामनंदन राय के मकान में आर्यन आदर्श जनरल स्टोर्स एवं गोदाम संचालित करते हैं। रविवार देर रात अचानक गोदाम से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जाग गए और इसकी सूचना सोनबरसा थाना पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को दी।
अग्निशामक विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.