Sitamarhi News: सेवानिवृत्त लिपिक के घर से 20 लाख के जेवर चोरी
सीतामढ़ी, अगस्त 28 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ा पंचायत के वार्ड 12 निवासी जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत लिपिक परमानंद झा के घर चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात चोर छत की सीढ़ी के रास्ते प्रवेश कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गृहस्वामी को घर में चोरी की भनक मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गाढ़ा थानाध्यक्ष सोनी कुमारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच करायी। घटना के संबंध में गृहस्वामी परमानंद झा ने बताया कि रात करीब एक बजे वह शौच के लिए उठे थे। उस समय घर का सभी सामान सुरक्षित था। सुबह करीब पांच बजे परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला।जांच करने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.