सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- Sitamarhi News: सोनबरसा, एक संवाददाता। भुतही थाना क्षेत्र के लोगों को बुधवार को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवनिर्मित भुतही थाना भवन का उद्घाटन विधायक गायत्री देवी एवं एसपी अमित रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पुलिस अधीक्षक ने नारियल फोड़कर भवन का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ ही नए भवन से थाना का नियमित संचालन भी प्रारंभ हो गया।

नए भवन की सुविधाएं नवनिर्मित थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। भवन के शुरू होने से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, वहीं फरियादियों को भी अधिक सुविधाजनक माहौल में अपनी समस्याएं रखने और आवश्यक सेवाएं प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि नई आधारभूत संरचना से कानून-व्यवस्था के संचालन, अपराध नियंत्रण तथा आम लोगों की शिकायत...