Sitamarhi News: सुरसंड में पांच टैंकरों से हो रही पेयजल की आपूर्ति
सीतामढ़ी, जुलाई 30 -- Sitamarhi News: सुरसंड। प्रखंड सहित नगर पंचायत सुरसंड में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण अधिकांश घरों के चापाकलों से पानी निकलना बंद हो गया है। जिससे लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड के गांवों के कई मोहल्लों में लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने बताया कि आम लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से प्रतिदिन पांच पानी टैंकरों के से सभी 19 वार्डों में आपूर्ति करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में एक-एक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी गई है व संबंधित कर्मियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं। नपं अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.